डीएम ने राहत शिविरों का लिया जायजा, हर प्रभावित परिवार तक मदद पहुंचाना प्राथमिकता
मुंगेर, सितम्बर 10 -- मुंगेर, निज संवाददाता। जिले में गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर से उत्पन्न बाढ़ के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी हैं। जिलाधिकारी निखिल धनराज खुद स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और उनके नेतृत्व में विस्थापित परिवारों तक हर जरूरी मदद पहुंचाई जा रही है। प्रभावितों को राहत देने के लिए जगह-जगह राहत शिविर और सामुदायिक रसोई (कम्युनिटी किचन) का संचालन किया जा रहा है, जहां लोगों को ससमय गुणवत्तापूर्ण भोजन और शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके साथ ही पशुपालकों के लिए पशु चारा और विस्थापितों को पॉलीथिन शीट वितरित की जा रही हैं। यह भी पढ़ें- बाढ़ पीड़ितों को हर संभव मदद की जा रही है: रामकृपाल बीमारियों के फैलाव को रोकने के लिए प्रत्येक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.