उरई, जनवरी 9 -- उरई। जनपद में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का शुभारम्भ बीकेडी एल्ड्रिच पब्लिक स्कूल झांसी रोड उरई से डीएम और एसपी ने रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम परिवहन विभाग, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं यातायात पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इसमें एनसीसी एवं एनएसएस के छात्र-छात्राओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों का पालन नहीं, बल्कि जीवन की रक्षा का माध्यम है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से अपील की कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें तथा अपने परिवार व समाज को भी इसके प्रति जागरूक करें। वहीं पुलिस अधीक्षक डॉ दुर्गेश कुमार ने कहा कि हेलमेट, सीट बेल्ट, गति सीमा एवं नशे की हालत में वाहन न चलाने जैसे नियमों का पालन कर सड़क दुर्घटनाओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.