शामली, जून 6 -- शामली। डीएम आलोक यादव ने शनिवार को ग्राम रामड़ा स्थित गौ आश्रय स्थल का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान उन्होने आश्रय स्थल में संरक्षित गौवंशों के भरण-पोषण और देखभाल की जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि गौ आश्रय स्थल में वर्तमान में 59 गौवंश संरक्षित हैं और सभी स्वस्थ हैं। जिलाधिकारी ने पशुओं की नियमित देखभाल तथा आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने आश्रय स्थल की क्षमता, उपलब्ध संसाधनों और व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान बताया गया कि भीषण गर्मी और हीट वेव को देखते हुए ग्राम प्रधान द्वारा पशुओं के लिए पंखों और फॉगिंग की व्यवस्था कराई गई है। यह भी पढ़ें- डीएम ने रामड़ा गोशाला का निरीक्षण कर परखी व्यवस्थाएं निरीक्षण के दौरान गौ आश्रय स्थल की बाउंड्री वॉल और अतिरिक्...