डीएम ने रामड़ा गोशाला का निरीक्षण कर परखी व्यवस्थाएं
शामली, जून 6 -- कैराना। डीएम ने रामड़ा गोशाला का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा। उन्होंने गोवंशों के बेहतर रखरखाव के निर्देश दिए। शनिवार को तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के बाद जिलाधिकारी आलोक यादव गांव रामड़ा स्थित गौशाला पहुंचे। उन्होंने गोवंशों के लिए उपलब्ध चारा, पानी, चिकित्सा सुविधाओं, साफ-सफाई और गर्मी से बचाव की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। गौशाला में संरक्षित 59 गौवंश स्वस्थ पाए गए। हीट वेव को देखते हुए पंखों और फॉगिंग की व्यवस्था भी मिली। निरीक्षण के दौरान गौशाला की चहारदीवारी तथा अतिरिक्त शेड निर्माण की मांग रखी गई, जिस पर डीएम ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने परिसर में एक छायादार पौधा भी रोपा। इस दौरान एसडीएम शिवाजी यादव, डीपीआरओ संदीप अग्रवाल, उपमुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आनंद कुमार और बीडीओ बृज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.