बेगुसराय, मई 8 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। समाहरणालय स्थित कारगिल विजय सभा भवन में शुक्रवार को डीएम श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में आंतरिक संसाधन एवं राजस्व विभाग से संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक की गई। इस दौरान राजस्व संग्रहण की प्रगति, आंतरिक संसाधनों की स्थिति तथा विभिन्न लंबित मामलों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। साथ ही अपर समाहर्ता एवं डीसीएलआर न्यायालयों में दायर वादों की अद्यतन स्थिति की भी समीक्षा करते हुए मामलों के त्वरित निष्पादन के निर्देश दिए गए। डीएम ने राजस्व वसूली में तेजी लाने, लंबित मामलों के समयबद्ध निष्पादन तथा न्यायालयों में दायर वादों के प्रभावी अनुश्रवण पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए राजस्व प्रशासन को अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाना सुनिश्चित करें। बैठक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.