बागपत, फरवरी 19 -- बागपत। जिलाधिकारी अस्मिता लाल की अध्यक्षता में गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में कर-करेत्तर राजस्व संग्रह, नगर विकास वसूली, राजस्व कार्यों तथा मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर माह जनवरी की प्रगति की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की। सभी एसडीएम एवं तहसीलदारों को निर्देशित किया कि अमीनवार वसूली कार्यों की समीक्षा करें। जो अमीन कार्य में शिथिलता बरतेंगे, उनके विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। अवैध कब्जों हटाए जाए। विभागों को रैंकिंग सुधारने के निर्देश दिए। आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त संदर्भों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करेंगे। बैठक में विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। वहीं मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के संबंध में जानकारी दी। निर्देश दिए कि योजना से अधिक से अधिक लोगों को लाभांवित किया जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.