संभल, फरवरी 26 -- जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया ने गुरुवार को तहसील, विकासखंड और कोतवाली का व्यापक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीएम ने तहसील परिसर में नवनिर्मित राजस्व निरीक्षक कक्ष का फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने पोर्टल से संबंधित कार्यों की जानकारी ली तथा कार्यालय पूर्ति निरीक्षक और चकबंदी कार्यालय का निरीक्षण किया। कार्यालयों को एक सप्ताह में व्यवस्थित करने और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। एडीएम प्रदीप वर्मा ने तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार न्यायालय का निरीक्षण कर तीन व पांच वर्ष से अधिक लंबित वादों की समीक्षा की। विरासत एवं धारा-67 से संबंधित रजिस्टरों और पुरानी फाइलों की जांच कर आवश्यक निर्देश दिए। इसके उपरांत डीएम ने विकासखंड कार्यालय का निरीक्षण किया। ख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.