डीएम ने राकेश को सम्मानित किया
चम्पावत, जून 5 -- सतीश जोशी, चम्पावत। यूकेपीएससी में चयनित लोहाघाट कलीगांव के राकेश कुमार को डीएम मनीष कुमार ने कलक्ट्रेट में सम्मानित किया। राकेश का उप शिक्षा अधिकारी पद पर चयन हुआ है। वे वर्तमान में सहायक समीक्षा अधिकारी के पद पर तैनात हैं। डीएम ने कहा कि ग्रामीण परिवेश के युवाओं के लिए उनकी यह सफलता प्रेरणास्रोत है। राकेश के पिता नारायण राम शिक्षा विभाग में अनुसेवक पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। उनकी मां बंसती देवी गृहिणी हैं। यह भी पढ़ें- चम्पावत में सभासद रोहित बने दर्जाधारी यह भी पढ़ें- 20 आंगनबाड़ी केंद्रों को मिली जमीन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.