वाराणसी, जनवरी 28 -- वाराणसी, हिटी। रविदास जयंती की तैयारियां परखने मंगलवार को डीएम सत्येंद्र कुमार सीरगोवर्धनपुर पहुंचे। उन्होंने रविदास मंदिर, मेला क्षेत्र औऱ आसपास के क्षेत्रों का भ्रमण कर बैरिकेडिंग, सफाई और अन्य कार्यों का जायजा लिया। नगर निगम को निर्देश दिया कि अभियान चलाकर पूरे क्षेत्र की सफाई करें। उन्होंने लंगर हॉल मेला क्षेत्र, रात्रिनिवास स्थल, पंडाल और मंच व्यवस्था की बिंदुवार जानकारी ली। साफ-सफाई पर कहा कि नगर निगम की टीम मंदिर की तरफ से नियुक्त वालंटियर्स के साथ समन्वय बनाकर कार्य करें। स्वास्थ्य विभाग को मेडिकल टीम एवं एंबुलेंस और फायर विभाग को पर्याप्त संख्या में गाड़ियां लगाने का निर्देश दिया। इसके साथ ही निर्बाध बिजली आपूर्ति, सड़क निर्माण-मरम्मत, पार्किंग, और लटके तारों को सही तरीके से बांधने के लिए सम्बंधित विभागों को ...