रायबरेली, जुलाई 17 -- रायबरेली। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में ओडीओपी व ओडीओसी योजना की समीक्षा बैठक हुई। उपायुक्त उद्योग ने योजनाओं के सम्बंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि ओडीओपी मार्जिन मनी योजना के तहत चयनित ओडीओपी उत्पाद काष्ठकला से सम्बंधित इकाई स्थापित करने पर 25 लाख रुपये तक की योजना लागत का अधिकतम 25 प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...