मिर्जापुर, मार्च 8 -- मिर्जापुर। डीएम पवन कुमार गंगवार एवं एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने रविवार शाम विन्ध्याचल स्थित प्रशासनिक भवन में 18/19 मार्च की मध्य रात्रि से शुरू होने वाले चैत्र नवरात्र मेला की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों/कार्यदायी एजेंसियों से प्रगति के बारे में जानकारी ली। कार्यदायी संस्था यूपीसीएल की तरफ से रेलवे स्टेशन और रोडवेज के अलावा अन्य स्थानों पर बनाए जा रहे शौचालयों की प्रगति अत्यंत खराब होने पर अफसरों को कड़ी फटकार लगाई। 13 मार्च तक प्रत्येक दशा में कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया। शौचालयों में सीवर कनेक्टिविटी, प्रकाश व्यवस्था, पानी आपूर्ति की पर्याप्त व्यवस्था करने की हिदायत दी। नगर पालिका को विन्ध्याचल की गलियों और नालियों की सफाई मशीन लगाकर कराने का आदेश दिया। अखाड़ा घाट से दीवान घाट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.