पीलीभीत, सितम्बर 6 -- पीलीभीत, संवाददाता। जिलेभर के तहसील मुख्यालयों पर संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें फरियादियों की समस्याएं सुनकर निस्तारण किया गया। तहसील सदर में डीएम ने फरियादियों की समस्याएं सुनी और मौके पर चार शिकायतों का निस्तारण कर दिया। दैवीय आपदा के दो परिवारजनों के लाभार्थियों को डेमो चेक वितरित किए गए। पूरनपुर,अमरिया, कलीनगर, बीसलपुर में भी शिकायतों को संबंधित एसडीएम व अधिकारियों ने सुना। तहसील सदर में डीएम ज्ञानेंद्र सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न हुआ। समाधान दिवस में कुल 19 शिकायती प्रार्थनापत्र प्राप्त हुए, जिसमें मौके पर चार शिकायतों का निस्तारण किया गया। प्राप्त शिकायतों के संबंध में जानकारी लेते हुए कहा कि अधिकारी अपनी-अपनी विभागीय शिकायतों का गुणवत्तापरक ढंग से निस्तारण करें। यह भी पढ़े...