महाराजगंज, जनवरी 24 -- महराजगंज, निज संवाददाता। डीएम संतोष कुमार शर्मा ने शुक्रवार को निर्माणाधीन मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय मेदनीपुर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान ईंटों की गुणवत्ता ठीक नहीं होने पर कार्यदायी संस्था के अभियंताओं व जिम्मेदारों को कड़ी फटकार लगाते हुए ईंटों को बदलने का कड़ा निर्देश दिया। निर्माण को मानक व गुणवत्ता में भूकंपरोधी बनाने की चेतावनी दी। निरीक्षण के दौरान डीएम ने मुख्य भवन, डारमेट्री, मल्टीपरपज हाल व निर्माण के सभी कालम, पीलर का निरीक्षण किया। बालू,ईंट, सीमेंट का भी निरीक्षण किया। इस दौरान ईंटों की गुणवत्ता उपयुक्त नहीं पाए जाने पर डीएम ने उसे तत्काल उसे बदलने निर्देश दिया। साथ ही निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की गुणवत्ता से समझौता नहीं करने की सख्त हिदायत दी। उन्होंने परिसर में विद्युत कनेक्शन के लिए झ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.