अंबेडकर नगर, मई 15 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। यूपी बोर्ड परीक्षा वर्ष 2026 तथा सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र छात्राओं को जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने कलेक्ट्रेट स्थित अपने ऑफिस पर बुलाकर उत्साहवर्धन किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों से संवाद करते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया। जिलाधिकारी ने छात्र छात्राओं से उनके भविष्य के लक्ष्य के बारे में जानकारी ली। अधिकांश विद्यार्थियों ने डॉक्टर, इंजीनियर, सिविल सर्विसेज तथा विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने की इच्छा जताई। जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों से बातचीत करते हुए कहा कि सफलता मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास से मिलती है तथा लक्ष्य प्राप्ति के लिए दृढ़ संकल्प जरूरी है। उनके प्रेरणादायी संबोधन से छात्र-छात्राएं...