उरई, मार्च 2 -- उरई। होली पर्व को लेकर जिले में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ एवं सक्रिय बनाए रखने के उद्देश्य से डीएम ने राजकीय मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने इमरजेंसी वार्ड, ट्रॉमा यूनिट, सामान्य वार्ड एवं अन्य चिकित्सा कक्षों का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने भर्ती मरीजों एवं उनके तीमारदारों से संवाद कर उपचार संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की तथा अस्पताल प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देश दिए कि पर्व के दौरान इमरजेंसी सेवाएं पूर्ण रूप से सक्रिय रहें। विशेष रूप से सड़क दुर्घटना एवं अन्य आकस्मिक मामलों को प्राथमिकता के आधार पर त्वरित रूप से हैंडल किया जाए तथा उपचार में किसी भी प्रकार की देरी न हो। उन्होंने दवाओं की उप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.