कटिहार, मार्च 25 -- फलका।एक संवाददाता फलका प्रखंड के सोहथा दक्षिण पंचायत ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है।मंगलवार को जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने पंचायत को 'टीबी मुक्त अभियान' के तहत उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मुखिया अनिता गुप्ता को प्रशस्ति पत्र और राष्ट्रपिता बापू की प्रतिमा भेंट कर उनकी सराहना की।इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि पंचायत स्तर पर ऐसे प्रयास अन्य क्षेत्रों के लिए भी प्रेरणादायी हैं।सम्मानित किये जाने पर मुखिया अनिता गुप्ता ने इस सफलता का श्रेय पंचायत की जनता और स्वास्थ्य कर्मियों के सामूहिक सहयोग को दिया।डीएम में तीन मुखिया को किया सम्मानितमनसाही, एक संवाददाताटीबी मुक्त पंचायत के लिए मनसाही के तीन पंचायत के मुखिया को जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। ज...