उरई, दिसम्बर 15 -- उरई। शासन के निर्देशों के अनुपालन में 10 बजे से 12 बजे तक अनिवार्य जनसुनवाई को लेकर डीएम राजेश कुमार पाण्डेय ने सोमवार सुबह विकास भवन स्थित विभागीय कार्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में कई कार्यालयों में गंभीर अनियमितताएं, 24 से अधिक अधिकारियों व कर्मचारियों की अनुपस्थिति और कार्यप्रणाली में शिथिलता पाई गई, जिस पर पूर्ति लिपिक को सस्पेंड कर सभी के एक दिन के वेतन रोका। निरीक्षण के दौरान मुख्य पशु चिकित्साधिकारी कार्यालय में डिप्टी सीवीओ डा राजेन्द्र बाबू अनुपस्थित पाए गए तथा पटल सहायकों की पहचान पट्टिकाएं भी नहीं लगी थीं वहीं एक कर्मचारी उमाशंकर विगत 5-6 माह से अनुपस्थित चल रहे हैं। डीएम ने इस पर तत्काल कार्यालय व्यवस्था सुधारने तथा कार्यसंस्कृति में सुधार लाने के निर्देश दिए। एआर कार्यालय में आमोद कुमार व शुभम तिवार...