दरभंगा, मई 9 -- दरभंगा। डीएम कौशल कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को जनसुनवाई हुई। जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए नागरिकों ने समस्याएं रखी। डीएम ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। कई मामलों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। प्राप्त आवेदनों में मुख्य रूप से भूमि विवाद, जनगणना कार्य, अतिक्रमण, जन्म प्रमाणपत्र, शिक्षा विभाग, नियुक्ति आदि विषय शामिल थे। वहीं, जनता दरबार में 40 से अधिक परिवादी उपस्थित हुए। जनता दरबार के दौरान अपर समाहर्ता राजस्व मनोज कुमार, अपर समाहर्ता विभागीय जांच राकेश कुमार, उप निदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- जिलाधिकारी के जनता दरबार में 24 मामलों की हुई सुनवाई यह भी पढ़ें- जनता के दरबार में 38 आवेदन पर सुनवाई यह भी पढ़ें- जनता दरबार में डीएम ने सुनी लोगों की सम...