हापुड़, अगस्त 25 -- गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के तटीय इलाकों में बाढ़ के हालात का जायजा लेने डीएम कविता मीना सोमवार को पहुंचीं तो एक बुजुर्ग महिला ने बुखार होने की बात कही। इस पर डीएम ने बड़ी सहजता से महिला का माथा छूकर देखा और कहा, मेरे बैग में दवा होगी, अभी देती हूं। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने इस घटना की वीडियो मोबाइल में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। लोग कमेंट्स में जिलाधिकारी की सराहना कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि समस्या के समय अगर कोई अधिकारी मौके पर पहुंचकर लोगों की समस्या सुनकर समस्या का समाधान करे तो इससे अच्छा और क्या होगा। यह भी पढ़ें- अभी आपको दवाई देती हूं...डीएम कविता मीणा ने वृद्धा का माथा छूकर देखा बुखार, वीडियो वायरल डीएम ने मौके पर पहुंचकर लोगों के साथ उनका दुख दर्द बांटा और आश्वासन दिया कि उन्हें किसी तर...