वाराणसी, अप्रैल 20 -- वाराणसी, हिटी। डीएम सत्येंद्र कुमार एवं सीडीओ प्रखर कुमार सिंह ने रविवार को स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के कार्यों को देखा और उनकी सराहना की। आराजीलाइन ब्लॉक के महमदपुर में शीतला माता स्वयं सहायता समूह द्वारा किए जा रहे दोना पत्तल कार्य का निरीक्षण के दौरान प्रोजेक्ट को सोलर के साथ जोड़ने के निर्देश दिए। ताकि बिजली का बिल कम हो एवं आमदनी बढ़ सके। इसके बाद सेवापुरी ब्लॉक के करधना पहुंचे। यहां समूह द्वारा गुड़ बनाने के कार्य को देखा। डीएम ने इस कार्यों से और महिलाओं को जोड़ने के लिए भी प्रेरित किया। उन्होंने ग्राम पंचायत में ही भूमि का आवंटन कराते हुए अलग से शेड निर्माण का निर्देश दिया। कहा कि भट्ठी एवं गुड़ निर्माण औऱ पैकेजिंग का कार्य अलग-अलग कराया जाए। प्लांट के पास से जुड़ी सड़क पक्की की जाए।दोनों अधिकारियों ने चोल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.