डीएम ने महिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में देखीं व्यवस्थाएं
उरई, मार्च 17 -- उरई। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से डीएम ने जिला महिला अस्पताल एवं राजकीय मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ओपीडी, इमरजेंसी तथा विभिन्न वार्डों का गहन निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके तीमारदारों से संवाद कर सुविधाओं की जानकारी ली। अधिकांश मरीजों ने बताया कि उन्हें अस्पताल से ही दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं तथा उपचार संतोषजनक ढंग से मिल रहा है। डीएम ने व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि मरीजों को बेहतर उपचार एवं सुविधाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अस्पताल परिसर में साफ-सफाई, व्यवस्था एवं अनुशासन को और बेहतर बनाया ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.