डीएम ने महिलाओं-बालिकाओं की सहायता को जांची वन स्टॉप सेंटर-सखी की स्थिति
हापुड़, अगस्त 12 -- डीएम कविता मीना ने महिलाओं एवं बालिकाओं को संकट के समय एक ही छत के नीचे त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित वन स्टॉप सेंटर - सखी का बुधवार को औचक निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र में पीड़ित महिलाओं को दी जाने वाली मेडिकल सहायता, पुलिस सहायता, कानूनी परामर्श, मनोवैज्ञानिक काउंसलिंग और अस्थायी आश्रय गृह की व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीएम कविता मीना ने सेंटर में आने वाली पीड़ित महिलाओं के आगमन रजिस्टर, सहायता पंजिका और रेफरल रिकॉर्ड का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने अब तक आए मामलों तथा लंबित प्रकरणों के निस्तारण की अद्यतन स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की। इसके साथ ही केंद्र में तैनात केंद्र प्रशासक, केस वर्कर, काउंसलर, स्टाफ नर्स और सुरक्षा कर्मियों की उपस्थिति पंजिका की भी जांच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.