कुशीनगर, दिसम्बर 13 -- कुशीनगर। डीएम ने गड़ौरा चीनी मिल को नोटिस जारी किया है। भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधियों ने डीएम से इस चीनी मिल के बारे में शिकायत की थी। जेएचवी शुगर मिल गड़ौरा, महराजगंज द्वारा चीनी मिल देर से चलाने, कुशीनगर जिले के नौ क्रय केंद्रों पर कम इंडेंट देने व इंडेंट के सापेक्ष खरीद की सुचारू व्यवस्था न करने से किसानों में अपने गन्ने की समय पर आपूर्ति न होने और गेहूं बुवाई न हो पाने को लेकर आक्रोश बना हुआ है। भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधियों ने इस संबंध में जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर को ज्ञापन सौंपकर गड़ौरा मिल द्वारा गन्ना खरीद में सुधार न करने पर इसे आवंटित क्रय केंद्रों को उन चीनी मिलों को आवंटित करने की मांग की है, जो पूर्व में इन क्रय केंद्रों को संचालित करती थीं। जिलाधिकारी ने किसानों की मांग और मिल द्वारा गन्ना खर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.