आगरा, मार्च 24 -- डीएम प्रणय सिंह ने मंगलवार को मंडी कार्यालय एवं मंडी परिसर का औचक निरीक्षण किया। डीएम सिंह ने मंडी परिसर में किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त संख्या में पेड़ लगाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने परिसर में स्वच्छता व्यवस्था पर विशेष ध्यान देते हुए शौचालयों की स्थिति सुधारने एवं उनकी नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने इसके अतिरिक्त ने मंडी परिसर में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी संजीव कुमार, मण्डी सचिव शैलेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...