उरई, अप्रैल 13 -- उरई/कोंच। संवाददाता गेहूं खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी, सुचारु और किसान हितैषी बनाए रखने के उद्देश्य से डीएम राजेश कुमार पाण्डेय ने जालौन एवं कोंच मंडी में स्थापित विभिन्न खरीद केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने जालौन मंडी में संचालित 08 तथा कोंच मंडी में 02 गेहूं खरीद केंद्रों का निरीक्षण करते हुए बारदाना उपलब्धता, तौल व्यवस्था, खरीद प्रक्रिया एवं किसानों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं का बारीकी से परीक्षण किया।उन्होंने मौके पर उपस्थित किसानों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और तत्काल समाधान कराया। डीएम ने कहा कि जनपद में कुल 64 गेहूं खरीद केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। यह भी पढ़ें- गोरखपुर मंडल क...