मुजफ्फर नगर, मई 29 -- मुजफ्फरनगर भोपा फ्लाईओवर से विश्कर्मा चौक तक बनाए जा रहे नाले में हो रहे भ्रष्टाचार की चौतरफा चर्चा हो रही है। मामला डीएम के संज्ञान में भी आ गया है। नाले की जांच करने के लिए डीएम उमेश मिश्रा ने भी अलग से टीम को मौके पर भेजा है। डीएम के द्वारा भेजी गई टीम ने भी मौके पर नाले का निरीक्षण किया और विभिन्न मानकों को लेकर अपनी रिपोर्ट तैयार कर रही है। उधर, बिना अनुमति के सड़क खोदने पर पीडब्ल्यूडी ने भी ठेकेदार को नोटिस भेजा है। सूत्रों का कहना है कि इस मामले में जिन दो सभासद और सभासद पति की भूमिका संदिग्ध बनी हुई है वह जिले से बाहर चले गए है।

नई मंडी क्षेत्र में नाला निर्माण नई मंडी क्षेत्र में नगर पालिका के द्वारा नाला निर्माण कार्य कराया जा रहा है। यह नाला निर्माण वार्ड संख्या 16 के सभासद प्रियांक कुमार के क्षेत्र में बन...