किशनगंज, मई 14 -- किशनगंज। समाहरणालय स्थित डीएम कार्यालय वेश्म में बुधवार को भू-अर्जन एवं सड़क परियोजनाओं की प्रगति को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में एन.एच.ए.आई., बी.एस.आर.डी.सी. (एसएच-99), अंचल अधिकारी बहादुरगंज, टेढ़ागाछ एवं कोचाधामन, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी तथा अनुमंडल पदाधिकारी, किशनगंज सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक की समीक्षा बैठक के दौरान डीएम विशाल राज ने विभिन्न सड़क परियोजनाओं एवं भू-अर्जन से जुड़े कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। जिला पदाधिकारी ने अधियाची विभागों के साथ परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति पर चर्चा करते हुए एनएचएआई को अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

परियोजनाओं की स्थिति उन्होंने विशेष रूप से सिलीगुड़ी एक्सप्रेस-वे परियोजना के कार्यों में तेजी लाने पर जोर देते हुए संबंधित वि...