डीएम ने भूमि क्रय-विक्रय प्रकरणों की जांच की, स्टांप मूल्यांकन दोबारा कराने के निर्देश
औरैया, मई 27 -- औरैया, संवाददाता। जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने बुधवार को तहसील औरैया क्षेत्र के मोहल्ला सत्तेश्वर तालाब एवं नारायणपुर में क्रय-विक्रय की गई भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित विक्रय पत्रों के साथ संलग्न स्टांप पत्रों की भी जांच की। जिलाधिकारी ने एआईजी स्टांप राजेश कुमार को निर्देश दिए कि संबंधित भूमि की मालियत का पुन: परीक्षण कराया जाए। साथ ही विक्रय पत्रों में लगाए गए स्टांप पत्रों के मूल्य का भी गहन परीक्षण किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि जांच में निर्धारित नियमों एवं वास्तविक मूल्यांकन के अनुरूप स्टांप शुल्क में किसी प्रकार की कमी पाई जाती है तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। निरीक्षण के दौरान एआईजी स्टांप राजेश कुमार, तहसीलदार सदर प्रकाश चौधरी सहित अन्य संबंधित अधिका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.