डीएम ने भूजल जन जागरुकता के लिए रवाना किया प्रचार वाहन
पीलीभीत, जुलाई 16 -- पीलीभीत। कलेक्ट्रेट स्थित कैंप कार्यालय में डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने 16 जुलाई से मनाए जाने वाले भूजल सप्ताह की बैठक लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए। भूजल जागरुकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। बैठक में डीएम ने बताया कि भूजल सप्ताह 16 जुलाई से 22 जुलाई तक मनाया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सप्ताह के तहत चिन्हित जल निकाय के पुनरूद्वार के लिए श्रमदान, ग्राम पंचायत स्तर पर पेयजल एवं स्वच्छता समिति बैठक, जन-जागरुकता रैली, दीवार लेखन एवं पोस्टर प्रदर्शन, वर्षा जल संचयन स्थलों की पहचान, पौधारोपण, रिचार्ज पिट का निर्माण, जल संरक्षण शपथ, पूर्व निर्मित जल संरचनाओं का स्थलीय निरीक्षण, ड्रिप/स्प्रिंकलर सिंचाई का प्रदर्शन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: 16 से 22 जुलाई तक मनाया जाएगा भूज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.