आजमगढ़, फरवरी 14 -- आजमगढ़। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने महाशिवरात्रि के पर्व को देखते हुए शनिवार को भंवरनाथ मंदिर का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर की गईं तैयारियों का जायजा लिया। मंदिर के पुजारी से मिलकर जानकारी ली। मंदिर परिसर के आस-पास साफ-सफाई कराने, सुरक्षा व्यवस्था, वाहनों का रूट डायवर्जन आदि के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एडीएम प्रशासन राहुल विश्वकर्मा, कंधरापुर थाना प्रभारी भी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.