डीएम ने ब्रजघाट गंगानगरी का दौरा किया
हापुड़, जुलाई 31 -- कांवड़ यात्रा को लेकर डीएम कविता मीणा ने ब्रजघाट गंगा नगरी का दौरा करते हुए पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों से अब तक हुई प्रगति के बारे में पूछा। डीएम ने कहा कि कांवड़ यात्रा मार्ग पर साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था, कूड़ा उठान, पेयजल, सीसीटीवी कैमरे, रेलिंग, नहर पटरी, मेडिकल हेल्थ कैंप, गोताखोर आदि व्यवस्थाओं को समय से पूरा करें। डीएम कविता मीणा ने शुक्रवार को पूरे लाव लश्कर के साथ कांवड़ियों के आवागमन वाले रास्तों का निरीक्षण किया। सड़क के किनारे गड्ढों को भरवाने व मार्ग व्यवस्था दुरुस्त करवाने के निर्देश दिए। अफसरों को चेताया कि कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही कहा कि व्यवस्था चाक चौबंद रहे, ताकि कांवड़ियों को किसी भी तरह की दिक्कत न हो। यह भी पढ़ें- Unnao News: गोकुल बाबा मंदिर पहुंचकर व्यवस्थाओं की ली क्लास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.