अमरोहा, दिसम्बर 29 -- अमरोहा। डीएम निधि गुप्ता ने बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के अभिभावकों से विशेष अपील की है। कहा कि परीक्षा शुरू होने में 50 दिन शेष हैं। इस दौरान अभिभावक बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान दें। नियमित अध्ययन के लिए प्रेरित करें व स्वास्थ्य, समय प्रबंधन और मानसिक तनाव के प्रति सचेत रहकर पूरा सहयोग करें। अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी ही छात्र-छात्राओं के भविष्य को उज्ज्वल बनाएगी। बताया कि बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से जिले में 68 केंद्रों पर होगी। हाईस्कूल में 28583 व इंटरमीडिएट में 24694 समेत कुल 51277 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। कहा कि परीक्षा परिणामों में सुधार शासन की प्राथमिकता है। जिला प्रशासन भी इसके लिए विशेष प्रयास कर रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...