मऊ, मई 13 -- मऊ, संवाददाता। जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने मंगलवार को अप्रैल माह में पंजीकृत सर्वाधिक मालियत वाले पांच बैनामा स्थलों का स्थलीय निरीक्षण करके सत्यापन किया। इस दौरान डीएम ने अधिकारियों और कर्मचारियों को संपत्ति पंजीकरण और राजस्व अभिलेखों में पूरी तरह से पारदर्शिता बनाए रखने का सख्त निर्देश जारी किया। चेताया कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पाए जाने पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। अप्रैल माह में पंजीकृत सर्वाधिक मालियत वाले बैनामा स्थलों के निरीक्षण के तहत डीएम आनंद वर्द्धन ने संबंधित भूमि के अभिलेखो, सीमांकन, स्वामित्व और मौके की स्थिति का गहन निरीक्षण किया। राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर संबंधित भूमि और अभिलेखों का निरीक्षण करते हुए अभिलेखों में अंकित विवरण का वास्तविक स्थिति से मिलान भी किया गया। यह भी पढ़ें- क...