डीएम ने बैठक में अनुपस्थित जिला पंचायत एएमए का रोका वेतन
उन्नाव, मई 20 -- उन्नाव, संवाददाता। डीएम घनश्याम मीना की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में उद्योग बंधु की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान डीएम ने बिजली-पानी, सड़कों की मरम्मत, जल निकासी तथा अतिक्रमण जैसे मामले समयबद्ध और गुणवत्ता युक्त तरीके से निपटाने के सख्त निर्देश दिए। बैठक में अनुपस्थित मिलने पर जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी (एएमए) का वेतन अग्रिम आदेशों तक स्थगित कर दिया गया। यह भी पढ़ें- अनुपस्थित जिला उद्यान अधिकारी को कारण बताओ नोटिसबैठक में लिए गए निर्णय उद्योग बंधु की बैठक में डीएम ने हर प्रकरण का बारीकी से संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कनिष्ठ आयरन प्राइवेट लिमिटेड के पास क्षतिग्रस्त मार्ग खड़ंजा को चौड़ा कर डामरीकरण तथा नाले की मरम्मत कराने के बारे में अपर मुख्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.