डीएम ने बैंकों को दी चेतावनी, 3 दिन में मांगा सीएसआर फंड का ब्योरा
मेरठ, जून 2 -- मेरठ, मुख्य संवाददाता मंगलवार को विकास भवन सभागार में डीएम डा. वीके सिंह की अध्यक्षता में बैंकों की डीसीसी/डीएलआरसी/डीएलएससी की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान सरकार की प्राथमिकता वाली ऋण योजनाओं और बैंकों के कामकाज की सघन समीक्षा की गई। बैठक में सरकारी बैंकों द्वारा पिछले तीन वित्तीय वर्षों का सीएसआर (कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व) फंड का विवरण उपलब्ध न कराए जाने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने लीड बैंक मैनेजर को कड़े निर्देश दिए कि सभी बैंक अगले तीन दिनों के भीतर पिछले तीन वित्तीय वर्षों में खर्च किए गए सीएसआर फंड का ब्योरा और चालू वित्तीय वर्ष की कार्ययोजना अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराएं। डीएम ने चेतावनी दी कि यदि इन तीन दिनों में आदेश का अनुपालन नहीं किया गया, तो संबंधित बैंकों के विरुद्ध उच्चाधिकारियों को पत्र ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.