मिर्जापुर, जुलाई 16 -- मिर्जापुर, संवाददाता। डीएम पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड विकास, आकांक्षात्मक ब्लाक व वन ट्रिलियन डालर सेल के प्रगति की समीक्षा की गयी। डीएम ने सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में बी व सी श्रेणी प्राप्त करने वाले अधिकारियों पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए अगले माह प्रगति में सुधार लाने की चेतावनी दी। कहाकि सुधार न होने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।मुख्यमंत्री डैशबोर्ड विकास में पंडित दीनदयाल उपाध्याय सोलर स्टील लाइट योजना, पीएम सूर्य घर मुक्त बिजली योजना, सोलर स्टील लाइट बीकेएस ग्राम उन्नति योजना, एकीकृत बागवानी विकास मिशन, पर ड्रॉप मोर क्राफ्ट माइक्रो इरिगेशन, खराब ट्रांसफार्मर की शिकायतें, दैनिक विद्युत आपूर्ति घंटे ग्रामीण, दैनिक विद्युत आपूर्ति घंटी शहरी, विद्युत बिल में सुधार ह...