डीएम ने बिजली बचाने की जिलेवासियों से अपील की
बरेली, मई 30 -- डीएम अविनाश सिंह ने जनपदवासियों से बिजली कि बचत करने कि अपील की है। डीएम ने कहा कि गर्मी अपने चरम पर है। तापमान बढ़ने के साथ-साथ बिजली की मांग भी अब तक के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। ऐसे समय में बिजली विभाग और प्रशासन दिन रात इस प्रयास में जुटा है कि हर घर तक निर्बाध और पर्याप्त बिजली पहुंचती रहे, लेकिन यह चुनौती केवल विभाग की नहीं, बल्कि हम सभी की साझा जिम्मेदारी है। डीएम ने इस कठिन समय में बिजली बचाने के अभियान में अपना अमूल्य सहयोग देंने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आपके घर में बचाई गई थोड़ी सी बिजली किसी दूसरे घर में अंधेरा होने से रोक सकती है। विशेष रूप से शाम छह बजे से रात 11 बजे तक के पीक ऑवर्स में भारी विद्युत उपकरणों का प्रयोग यथासंभव टालें। यदि आपके घर में एक से अधिक एयर कंडीशनर हैं, तो आवश्यकता के अनुसार ही उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.