डीएम ने बस दुर्घटना की जांच के दिए आदेश
गौरीगंज, अगस्त 31 -- अमेठी। डीएम संजय चौहान ने भाले सुल्तान क्षेत्र में हुई स्कूल बस दुर्घटना के मामले की जांच के आदेश दिए हैं। अवकाश घोषित होने के बावजूद स्कूल खुलने पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने बीएसए को विद्यालय प्रबंधन के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही एआरटीओ को दुर्घटना के सभी पहलुओं की विस्तृत जांच कर दोषियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा शासन-प्रशासन के निर्देशों की अवहेलना किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: स्कूल बस को दूध टैंकर ने मारी टक्कर, 15 बच्चे-क्लीनर घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.