इटावा औरैया, जुलाई 1 -- जसवंतनगर। क्षेत्र की ग्राम पंचायत बनकटी बुजुर्ग स्थित पंचायत घर में बुधवार को डीएम शुभ्रांत शुक्ल की अध्यक्षता में जनसुनवाई एवं खुली बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के साथ ही अंश निर्धारण, फार्मर रजिस्ट्री और विभिन्न शासकीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में एसडीएम कुमार सत्यम जीत सिंह एवं नायब तहसीलदार आकांक्षा मिश्रा भी मौजूद रहीं। इस दौरान जनवेश ने अंश निर्धारण के संबंध में दिए गए प्रार्थना पत्र का डीएम के निर्देश पर मौके पर ही निस्तारण कराया गया, जिससे फरियादी ने संतोष जताया। बैठक में अधिकारियों ने ग्रामीणों को फार्मर रजिस्ट्री सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लाभार्थियों से योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। यह भी पढ़ें- Banka News: पूर्णिया: सात जुलाई को जि...