बागपत, अक्टूबर 3 -- बागपत। प्रदेश स्तरीय छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति कार्यक्रम का शनिवार को बागपत के यमुना इंटर कॉलेज में सजीव प्रसारण देखा गया। डीएम दिव्यांशु पटेल की मौजूदगी में छात्र-छात्राओं और अधिकारियों ने लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन को सुना। कार्यक्रम में प्रदेश के 4.60 लाख से अधिक विद्यार्थियों के खातों में 148 करोड़ रुपये से अधिक की छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति राशि का अंतरण किया गया। बागपत में इस चरण में 760 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का लाभ मिला। इनमें अनुसूचित जाति के 131, सामान्य वर्ग के 66, पिछड़ा वर्ग के 342 और अल्पसंख्यक वर्ग के 221 विद्यार्थी शामिल हैं।डीएम दिव्यांशु पटेल ने विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- जिले में 319 छात्रों के खाते में भेजी ...