रायबरेली, जून 28 -- रायबरेली,संवाददाता। रविवार को शुरू किए गए पल्स पोलियों का अभियान का जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने बच्चों को दो बूंद दवा पिलाकर किया। इस दौरान डीएम ने स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया कि इस अभियान को समय से सफल बनाए। इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके लिए विभाग की टीमें गांव-गांव व मोहल्लों में जाकर बच्चों को पोलियों की दवा पिलाएं और अभियान को सफल बनाए। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने जिला महिला अस्पताल परिसर के बूथ से पल्स पोलियों अभियान के अन्तर्गत बूथ डे के अवसर पर बच्चों को पोलियों की दो बूंद पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। यह भी पढ़ें- डीएम ने पल्स पोलियो अभियान का किया शुभारंभ डीएम ने कहा कि जिले में पोलियों मुक्त रखने के लिए अभियान में किसी भी स्तर पर कोई लापरवाही न बरती जाएं। शत...