हाथरस, फरवरी 10 -- हाथरस। बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य, पोषण स्तर में सुधार और कृमि संक्रमण से बचाव के उद्देश्य से राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर मंगलवार को संविलियन विद्यालय हतीसा भगवन्तपुर में वृहद जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ जिलाधिकारी अतुल वत्स ने फीता काटकर और बच्चों को स्वयं एल्बेन्डाजोल की गोली खिलाकर अभियान की विधिवत शुरुआत की। इस मौके पर डीएम अतुल वत्स कहा कि कृमि संक्रमण बच्चों में कुपोषण, एनीमिया, कमजोरी, थकान, पेट दर्द एवं एकाग्रता की कमी का प्रमुख कारण बनता है, जिससे बच्चों का शारीरिक एवं मानसिक विकास प्रभावित होता है। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अभियान का उद्देश्य 01 से 19 वर्ष तक के सभी बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को कृमि नाशक दवा का सेवन कराकर उन्हें संक्रमण से सुरक्षित रखना है। उन्होंन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.