सोनभद्र, जून 5 -- सोनभद्र, संवाददाता। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने शुक्रवार को अटल आवासीय विद्यालय, गुरमुरा का औचक निरीक्षण कर शैक्षणिक एवं आवासीय व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, पौष्टिक भोजन एवं बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। डीएम ने विद्यालय परिसर की साफ-सफाई, कक्षाओं में संचालित शिक्षण कार्य, भोजनालय तथा अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रधानाचार्य को निर्देशित किया कि विद्यालय में स्वच्छता के उच्च मानकों को बनाए रखते हुए विद्यार्थियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जाए। निरीक्षण के दौरान डीएम ने विद्यार्थियों के साथ बैठकर भोजन ग्रहण किया और भोजन की गुणवत्ता का स्वयं परीक्षण किया। यह भी पढ़ें- किशनगंज: वि...