डीएम ने फॉसिल्स पार्क का किया निरीक्षण, दिया निर्देश
सोनभद्र, मार्च 21 -- सोनभद्र, संवाददाता। जिलाधिकारी बीएन सिंह ने सलखन फॉसिल्स पार्क का स्थलीय निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं एवं चल रहे विकास कार्यों की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पार्किंग स्थल, प्राकृतिक म्यूजियम, रिसेप्शन सेंटर और कैंटीन सहित सभी मूलभूत व्यवस्थाओं को व्यवस्थित एवं सुदृढ़ करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि रिसेप्शन सेंटर पर आने वाले प्रत्येक पर्यटक का नाम अनिवार्य रूप से पंजीकृत किया जाए। साथ ही आगंतुकों की सुविधा के लिए पर्याप्त संख्या में कर्मचारियों की तैनाती सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। उन्होंने विद्युत उपकेंद्र तक पहुंचने के लिए अलग मार्ग के निर्माण के भी निर्देश दिए, जिससे संचालन व्यवस्था और अधिक सुचारु हो सके। निरीक्षण के दौरान उन्होंन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.