लखनऊ, फरवरी 20 -- फार्मर रजिस्ट्री अभियान के अन्तर्गत शुक्रवार को जिलाधिकारी विशाख जी. ने काकोरी ब्लॉक के ग्राम जलियामऊ में लगे शिविर देखे। साथ ही मलिहाबाद ब्लॉक के शिविर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने तहसील प्रशासन को निर्देश दिए कि जिन कृषकों के विवरण का मिलान न होने के कारण फार्मर आईडी नहीं बन पा रही है, उनका राजस्व अभिलेखों में विवरण संशोधित कर शीघ्र रजिस्ट्री की जाए। जिलाधिकारी ने अभियान से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दिया कि शेष कृषकों की फार्मर रजिस्ट्री का कार्य प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.