डीएम ने प्राथमिक विद्यालय सौरई खुर्द का किया आकस्मिक निरीक्षण
कौशाम्बी, जुलाई 1 -- सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद। डीएम डॉ. अमित पाल ने बुधवार को प्राथमिक विद्यालय, सौरई खुर्द का आकस्मिक निरीक्षण कर विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने शैक्षिक गतिविधियों के साथ-साथ विद्यालय समय से खोलने व साफ-सफाई को लेकर जरूरी निर्देश दिया।उन्होंने निरीक्षण के दौरान कक्षाओं में निपुण तालिका प्रदर्शित न पाए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए प्रधानाध्यापक अरुण कुमार बाजपेई को निपुण तालिका लगवाने एवं अपडेट रखने के निर्देश दिए। विद्यालय में नामांकित विद्यार्थियों की जानकारी प्राप्त करते हुए बच्चों की उपस्थिति और बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कक्षा-दो के छात्र से पुस्तक पढ़वाकर तथा कक्षा एक के छात्र से गिनती सुनकर शिक्षा की गुणवत्ता को परखा। उन्होंने प्रधानाध्यापक को निर्देशित किया कि विद्यालय म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.