डीएम ने प्राचार्य को नेत्र अस्पताल खाली करने का दिया निर्देश
मिर्जापुर, अप्रैल 8 -- मिर्जापुर। डीएम पवन कुमार गंगवार ने मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. संजीव कुमार सिंह को सिविल लाइन स्थित नेत्र चिकित्सालय खाली करने का आदेश जारी कर दिया है, जिससे 50 बेड के जिला अस्पताल को जल्द से जल्द शुरू कराया जा सके। नगर के सिविल लाइन स्थित नेत्र अस्पताल के लिए मिली जमीन पर 17 करोड़ की लागत से भवन का निर्माण कराया गया है। इस भवन में नेत्र अस्पताल चल रहा है। इसके अलावा मंडलीय अस्पताल से ईएनटी, चर्म रोग और मानसिक रोग विभाग भी संचालित किया जा रहा है। इसी भवन में 50 बेड के जिला अस्पताल संचालित करने के लिए शासन से मंजूरी मिल गई है। शासन ने 50 बेड के जिला अस्पताल के लिए सीएमओ को छह करोड़ रुपये भी जारी कर दिए। 40 पद भी स्वीकृत कर दिए। अस्पताल को शुरू करने के लिए कुर्सी मेज, आपरेशन थिएटर और उपचार संबंधी अन्य उपकरण भी आ गए ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.