भागलपुर, दिसम्बर 20 -- भागलपुर। भागलपुर में कड़ाके की ठंड एवं शीतलहर को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने सभी अंचलाधिकारियों को प्रमुख चौक-चौराहों पर तत्काल अलाव की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा को जरूरतमंदों के बीच पर्याप्त संख्या में कंबल वितरण करवाने का आदेश दिया गया है। तीनों अनुमंडल पदाधिकारी को इसका सत्यापन करवाने को कहा गया है। डीएम के आदेश के आलोक में प्रमुख चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था प्रारंभ कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.