अररिया, अप्रैल 19 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। शनिवार को डीएम विनोद दूहन स्थानीय प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रखंड कार्यालय, अंचल कार्यालय, मनरेगा कार्यालय एवं बाल विकास परियोजना (सीडीपीओ) कार्यालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न योजनाओं की प्रगति, अभिलेखों के संधारण तथा कार्यप्रणाली की विस्तार से समीक्षा की गई। खासकर मनरेगा और बाल विकास परियोजना से जुड़े कार्यों पर विशेष ध्यान देते हुए अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली गई। साथ ही योजनाओं से संबंधित पंजी संधारण की स्थिति की जांच कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान यह स्पष्ट निर्देश दिया गया कि सरकार की सभी योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी रूप से पहुंचनी चाहिए। योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी संबंधित अधिकारियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.