दरभंगा, मई 7 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। डीएम कौशल कुमार ने गुरुवार को कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड अंतर्गत नगर पंचायत बहेड़ा वार्ड दो में प्रस्तावित डिग्री कॉलेज निर्माण को लेकर संभावित भूमि का भौतिक निरीक्षण किया। इस दौरान स्थल की भौगोलिक स्थिति, पहुंच मार्ग, उपलब्ध संसाधन एवं अन्य आवश्यक बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने डिग्री कॉलेज के संचालन के लिए अस्थाई और स्थाई व्यवस्था का परीक्षण किया। साथ ही डीएम ने उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय बरनियां का भी निरीक्षण किया, जहां डिग्री कॉलेज का संचालन फिलहाल किया जायेगा। उन्होंने विद्यालय भवन के रंग-रोगन एवं मरम्मति कार्य के लिए एस्टीमेट बनाने का निर्देश एलएईओ के अभियंता को दिया। यह भी पढ़ें- डिग्री कॉलेज स्थल का डीएम ने लिया जायजा, अतिक्रमण पर दिखे सख्त विद्यालय के पहुंच पथ निर्माण कार्य भी क...